सीएम योगी आदित्यनाथ बोले : मीडिया के बिना लोकतंत्र की कल्पना अधूरी

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि मीडिया के बिना लोकतंत्र की कल्पना ही नहीं की जा सकती। सीएम योगी ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। जनता तक सरकार की नीतियों को पहुंचाने और सत्ता को जवाबदेह बनाने में मीडिया की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने भरोसा जताया कि निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता से ही समाज में जागरूकता आएगी और लोकतंत्र और मजबूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!