विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पालुवास में पौधारोपण, सहजन और नीम के पौधों से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भिवानी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति की रक्षा का एक अनूठा संदेश देते हुए पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पालुवास में एक विशेष पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। यह सराहनीय पहल अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण परिषद के तत्वाधान में और विद्यालय के प्राचार्य मोहिंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुई। इस अभियान के दौरान न केवल हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया गया, बल्कि औषधीय महत्व के पौधों को प्राथमिकता दी गई।

कार्यक्रम के तहत परिसर में 5 सहजन (मोरिंगा) और 2 नीम के पौधे रोपे गए। ये पौधे अपने औषधीय गुणों और प्रचुर मात्रा में ऑक्सीजन देने के लिए जाने जाते हैं, जो आने वाले समय में विद्यार्थियों और विद्यालय परिसर के वातावरण को सेहतमंद बनाए रखेंगे। परिषद की ओर से चेयरमैन जय सिंह, सितेंद्र तालु और पृथ्वीपाल बापोड़ा ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।

वहीं, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की तरफ से प्राचार्य मोहिंद्र सिंह के साथ प्रेमनारायण, प्रताप सिंह, सुरेश कुमार और मुकेश सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पौधों को सींचने और उनकी देखभाल करने का भी जिम्मा लिया। इस मौके पर परिषद के चीफ कमीश्रनर डा. राजू मेहरा जताई ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा ही असल मायने में मानव जीवन और मानवाधिकारों की रक्षा है। एक स्वस्थ पर्यावरण के बिना समृद्ध मानव जीवन की कल्पना अधूरी है। यह पौधारोपण हमारी आने वाली पीढिय़ों को एक सुरक्षित और स्वच्छ कल देने का हमारा एक छोटा सा प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!