राष्ट्र के प्रति माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की अमूल्य सेवाएं एवं विचार सदैव स्मरणीय रहेंगे : रीतिक वधवा

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भिवानी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक ‘गुरुजी’ की पुण्यतिथि एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपाइयों ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक, महान विचारक, ‘राष्ट्र ऋषि’ श्रद्धेय माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ‘गुरुजी’ को उनकी पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक, ‘राष्ट्रऋषि’ श्रद्धेय माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ‘गुरुजी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्रभक्ति, संगठन निर्माण, सांस्कृतिक चेतना एवं समाज सेवा के प्रति उनका समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। राष्ट्र के प्रति उनकी अमूल्य सेवाएं एवं विचार सदैव स्मरणीय रहेंगे तथा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संवर्धन और मानव अस्तित्व एक दूसरे के पूरक है। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अन्तराष्ट्रीय स्तर पर बिना विकास को प्रभावित किये पर्यावरण संवर्धन के लिए प्रयत्नशील है। भारतीय संस्कृति भी हमें वन और वृक्ष के साथ आत्मीयता और आध्यात्मिकता का पाठ पढ़ाती है। अतः हर भारतीय का कर्तव्य है कि वह न सिर्फ पर्यावरण की और क्षति को रोके बल्कि उसके संवर्धन में हर संभव प्रयास करे। इस अवसर पर किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक तिगड़ी, अजीत तिगड़ी भूपेंद्र तिगड़ी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!