हर पौधा बनेगा प्रकृति का प्रहरी, विश्व पर्यावरण दिवस पर सीआरपीएफ का संदेश : कमांडेंट कुमार मंयक

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

हरियाली ही जीवन का आधार:159 सीआरपीएफ मुख्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

चिकपाल/छत्तीसगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को 159 वीं बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय,चिकपाल में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बटालियन के कमांडेंट कुमार मयंक ने पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर मुख्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमांडेंट कुमार मयंक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पेड़-पौधे न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं जवानों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला जन अभियान होना चाहिए।इस अवसर पर सहायक कमांडेंट तुलसी दास सहित बटालियन के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!