राजेश बिष्ट नए भारत का उदय
इमरजेंसी मे 20 युवाओं ने किया रक्तदान
भिवानी। रक्तदान महादान होता है। आपके रक्तदान करने से किसी जरूरतमंद की जान बच सकती है।रक्तदान को सबसे बडा दान कहा गया है।रक्तदान की अहमियत तब पता चलती है, जब कोई अपना रक्त की कमी के कारण जिंदगी से हार जाता है। इसलिए समाज के हर स्वस्थ व्यक्ति का दायित्व बनता है कि वो स्वयं भी रक्तदान करें और दूसरों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करें।

शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा ने बताया की आज भिवानी के सिविल अस्पताल ब्लड बैंक मे अलग -अलग ब्लड ग्रुप की जरूरत हुई तो रक्तदाताओं को सुचना दी तो 20 युवा रक्तदाताओं ने ब्लड बैंक आकर रक्तदान किया। रक्तदान के इस मोके पर ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ हर्ष, डॉ रोहित महला व नर्सिंग अधिकारी सुभाष ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।
इस मौके पर शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा ने कहा कि गर्मी के मौसम मे जहां बीमारियों के कारण जहां अस्पतालों मे मरीजों की संख्या जैसे जैसे बढ रही है, वैसे वैसे रक्त की डिमांड भी तेजी से बढने लगी है।रक्त की कमी के कारण किसी की जिंदगी खतरे मे ना पडे इसी उद्देश्य को लेकर आज कई रक्तवीरों ने रक्तदान किया।
ये ना केवल स्वयं रक्तदान करते है अपितु युवाओं को भी रक्तदान के प्रति जागरूक करके ना जाने कितनी जिंदगियों को बचाने का काम कर चुके है। रक्तदान मे भाग लेने वाले युवाओं का सिविल अस्पताल भिवानी ब्लड बैंक की इंचार्ज डॉ हर्ष ने धन्यवाद किया। इस रक्तदान शिविर में हरियाणा पुलिस के जवान मुकेश ने भी शिरकत की।इस अवसर पर स्टॉफ नर्स सुमन, ब्लड बैंक काउंसलर शर्मीला भी मौजूद थी।
