कॉलेज लेवल पर आयोजित हों आध्यात्मिक कार्यक्रम : बोर्ड अध्यक्ष धूपड़

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भिवानी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज की शाखा सिद्धि धाम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें गौशाला मार्केट व सिद्ध धाम के संयुक्त कार्यक्रम में नवनियुक्त हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ का ब्रह्मा वत्सों द्वारा स्वागत किया गया। राजयोगिनी बीके सुमित्रा तथा राजयोगिनी बीके कीर्ति बहन द्वारा संस्था द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में बताया व आध्यात्म की बारीकियों पर प्रकाश डाला। इसी कड़ी में अपने अध्यक्षीय भाषण में अध्यक्ष धूपड़ ने कहा लंबे अर्शे से ब्रह्मा कुमारीज संस्था से परिचित हूं।

संस्था बड़े लेवल पर आध्यात्मिक सामाजिक व्यवहारिक जीवन के बारे में जगह-जगह पर कार्यक्रमों द्वारा आम जनमानस को जागरूक करते हैं। जिस प्रकार आज विश्व पर्यावरण के बारे में ये कार्यक्रम रखा गया इसी प्रकार हम चाहेंगे आगे भी नशा मुक्ति के लिए बच्चों में अच्छे संस्कार भरने के लिए और प्रदर्शनी द्वारा कार्यक्रम करते हुए लोगों को जागरूक करेंगे। मेरा मानना है कि कॉलेज लेवल में आप इस प्रकार के बड़े कार्यक्रम करें उसके लिए हम आपका सहयोग करेंगे संस्था को हर संभव सहायता करेंगे।

युवाओं में एक नई प्रेरणा नई ऊर्जा नए उत्साह का संचार होगा। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि व्यसनों से दूर रहकर अपने जीवन चरित्र को ऊंचा उठाएं ताकि और भी आपके पदचिन्हों पर चल सके।इस अवसर पर एडवोकेट प्रियंका धूपड़, एडवोकेट सुशीला, सोनू, अंकुर बी के श्वेता, बी के आरती, बी के नीलम, बी के द्रोपदी, बी के लाल चंद बी के हिंद राज, बी के सुनील, बी के भीम सिंह, मीडिया कोऑर्डिनेटर बी के धर्मवीर सहित सैकड़ों ब्रह्मा कुमार व कुमारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!