जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव पवन कुमार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों व सामाजिक संगठनों के साथ की बैठक

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

मानसून में भिवानी जिले को हरा-भरा बनाने की तैयारी

भिवानी। आगामी मानसून सीजन के दौरान हरियाणा में बड़े स्तर पर चलाए जाने वाले महा वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को एडीआर सेंटर के सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) पवन कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जाएगा, ताकि हरित क्षेत्र का विस्तार हो और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिल सके। बैठक में उन्होंने विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवा स्वयंसेवकों तथा पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया।

सीजेएम पवन कुमार ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण हमारी आने वाली पीढिय़ों के लिए सबसे बड़ा उपहार है। आगामी मानसून धरती को हरा-भरा बनाने का एक सुनहरा अवसर है। युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी के बिना इतना बड़ा अभियान सफल नहीं हो सकता। हम सभी को मिलकर इसे जन-जन का अभियान बनाना होगा। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल, ट्री-गार्ड की व्यवस्था तथा सिंचाई सुनिश्चित करना भी आवश्यक है, जिससे पौधे सुरक्षित रूप से विकसित होकर वृक्ष बन सकें।

अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने के लिए पर्यावरण प्रेमियों और युवा स्वयंसेवकों को लोगों के बीच जागरूकता फैलाने तथा अधिक से अधिक नागरिकों को इस मुहिम से जोडऩे की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में सीजेएम ने उपस्थित सभी समाजसेवियों, स्वयंसेवकों और पर्यावरण प्रेमियों ने मानसून सीजन में अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा अन्य लोगों को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करने का सामूहिक संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!