राजेश बिष्ट नए भारत का उदय
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2026 -2027 के तहत विभिन्न पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी 8 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. संजय कौशिक ने बताया कि 45 पीजी पाठ्यक्रमों के 1054 सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है, जो भी विद्यार्थी गुरुग्राम विवि के पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक हैं उन्हें जीयू की आधिकारिक वेबसाइट www.gurugramuniversity.ac.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

कुलगुरु प्रो संजय कौशिक ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एम.फार्मा . (फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री) (फार्माकोलॉजी) (फार्मास्युटिक्स), एम.पी.टी. (मस्कुलोस्केलेटल साइंसेज) (न्यूरोसाइंसेज) (स्पोर्ट्स साइंस) (कार्डियो-पल्मोनरी साइंसेज), मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ, एम.एस.सी. (न्यूरोसाइंसेज) (एनवायरनमेंटल साइंस) (जूलॉजी) (बॉटनी) (डिजास्टर मैनेजमेंट) (फोरेंसिक साइंसेज), (फिजिक्स) (केमिस्ट्री) (मैथमेटिक्स), एम.टेक. कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, एमसीए, एमबीए, (बिजनेस एनालिटिक्स) (एग्जीक्यूटिव), एम.कॉम., एम.एससी. (साइकोलॉजी), एम.ए.
क्लिनिकल साइकोलॉजी (आरसीआई अप्रूव्ड) प्रोफेशनल डिप्लोमा इन क्लिनिकल साइकोलॉजी (आरसीआई अप्रूव्ड), एम.एस.डब्ल्यू., एम.ए. (एजुकेशन) , पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एजुकेशनल मैनेजमेंट एंड लीडरशिप, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन एजुकेशन, एम.ए. (पॉलिटिकल साइंस एंड इंटरनेशनल रिलेशन्स) (पब्लिक पॉलिसी एंड एडमिनिस्ट्रेशन) (अप्लाइड इकोनॉमिक्स) (सोशियोलॉजी) (हिस्ट्री),
एम.एस.सी(जियोग्राफी), मास्टर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (एमएजेएमसी) एम.ए. (इंग्लिश) (हिंदी) (संस्कृत) (हिंदू स्टडीज) (थियेटर स्टडीज) (म्यूजिक) , मास्टर ऑफ लॉ (एलएलएम), बैचलर ऑफ लॉ (एल.एल.बी.) में दाखिले के लिए छात्र 8 जुलाई तक जीयू की आधिकारिक वेबसाइट www.gurugramuniversity.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। बता दे कि गुरुग्राम विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है । स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए विद्यार्थी 15 जून तक आवेदन कर सकतें हैं।
