हरको बैंक के नवनियुक्त चेयरमैन भारत भूषण जुयाल का भिवानी पहुंचने पर उत्तराखंड समाज ने किया भव्य स्वागत

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भिवानी। श्री बद्रीनाथ केदारनाथ सांस्कृतिक कल्याण मंडल के पदाधिकारियों ने हरियाणा राज्य सहकारी एपेक्स बैंक लिमिटेड (हरको बैंक) के नवनियुक्त चेयरमैन भारत भूषण जुयाल के भिवानी आगमन पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर भारत भूषण जुयाल ने भारतीय जनता पार्टी के 12 वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश एवं देश में हुए विकास कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जनकल्याण और विकास के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं, जिनका लाभ समाज के सभी वर्गों को मिला है।उन्होंने उत्तराखंड समाज के लोगों से एकजुट होकर समाजहित और राष्ट्रहित में कार्य करने तथा संगठन एवं पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती से ही विकास के नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं।

संस्था के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत भूषण जुयाल के नेतृत्व में हरको बैंक नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा सहकारिता क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

संस्था के अध्यक्ष सूरज प्रकाश जोशी, महासचिव अर्जुन सिंह रावत, संस्था के सचिव डॉक्टर नवल किशोर हटवाल व संस्था के सलाहकार अनिल अरोड़ा ने कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपराओं, सामाजिक मूल्यों और जनसेवा के प्रति भारत भूषण जुयाल की प्रतिबद्धता प्रेरणादायी रही है। उनके नेतृत्व में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार तथा आमजन के हित में अनेक सकारात्मक और जनकल्याणकारी पहल होने की उम्मीद है। संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए समाज और प्रदेश के विकास में निरंतर योगदान देने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!