राजेश बिष्ट नए भारत का उदय
⏩ प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों एवं ग्रामीणों ने किया नमन
भिवानी। भारतीय वसुंधरा को अपने वीरोचित भाव से गौरवान्वित करने वाली झांसी की रानी लक्ष्मीबाई सच्चे अर्थों में वीरांगना ही थीं। उक्त शब्द भाजपा के पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा ने प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहे। वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के शौर्य और वीरता को याद करते हुए रीतिक वधवा ने कहा कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अमर वीरांगना, अदम्य साहस और पराक्रम की प्रतीक रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर शत-शत नमन।

मातृभूमि की स्वाधीनता हेतु उनका सर्वोच्च बलिदान और अद्वितीय शौर्य भारतीय इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है। वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई का जीवन प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रसेवा और स्वाभिमान की निरंतर प्रेरणा देता रहेगा।इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अशोक तिगड़ी, भूपेंद्र तिगड़ी, निरंजन तिगड़ी ने भी माल्यार्पण करके स्वतंत्रता संग्राम की अमर वीरांगना, अदम्य साहस और पराक्रम की प्रतीक रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया।
