“गुसाई म्यूजिक उत्तराखंड का नया धमाका ‘ब्वारी नाचनी’, पोस्टर लॉन्च होते ही बढ़ी दर्शकों की उत्सुकता”

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

पूरन वर्मा की आवाज, भगवत मनराल और मनीषा रावत की दमदार प्रस्तुति, जल्द रिलीज होगा पूरा वीडियो

नई दिल्ली। उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और लोक संगीत प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। गुसाई म्यूजिक उत्तराखंड यूट्यूब चैनल जल्द ही लोकप्रिय गायक पूरन वर्मा की मधुर आवाज में नया लोकगीत “ब्वारी नाचनी” लेकर आ रहा है। गीत का आकर्षक पोस्टर लॉन्च कर दिया गया है, जबकि इसका पूरा वीडियो बहुत जल्द दर्शकों के बीच रिलीज किया जाएगा।

गुसाई म्यूजिक उत्तराखंड ने प्रदेश एवं देशभर के संगीत प्रेमियों से अपील की है कि वे चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब कर युवा गायक एवं निर्माता गोपाल गुसाईं को अपना स्नेह, प्यार और आशीर्वाद प्रदान करें। गीत में उत्तराखंड के प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्देशक भगवत मनराल, चर्चित अभिनेत्री मनीषा रावत तथा अभिनेता सुमित सिंह अपनी दमदार अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन करते नजर आएंगे। गीत का निर्देशन प्रेम बिष्ट ने किया है, जबकि कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी अजय भारती ने संभाली है।

गीत की सिनेमेटोग्राफी और एडिटिंग का कार्य नागेंद्र प्रसाद द्वारा किया गया है। वहीं, गीत को मधुर संगीत से सजाने का कार्य प्रसिद्ध संगीतकार ललित गीत्यार ने किया है। परियोजना के मैनेजमेंट डायरेक्टर गोपाल गुसाईं हैं, जबकि गीत के निर्माता गोपाल गुसाईं एवं नीमा भंडारी हैं। इस पूरे प्रोजेक्ट में विजय भंडारी का विशेष सहयोग रहा है।

“ब्वारी नाचनी” के पोस्टर लॉन्च के बाद से ही उत्तराखंडी संगीत प्रेमियों में गीत को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। उम्मीद की जा रही है कि यह गीत रिलीज होते ही लोक संगीत प्रेमियों के बीच खास पहचान बनाएगा और उत्तराखंडी संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!