पंजाबी जागृति मंच ने बाल सेवा आश्रम में किया पौधारोपण

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भिवानी। पंजाबी जागृति मंच ने बाल सेवा आश्रम में पौधारोपण किया। मंच के सदस्यों ने आम, लीची, आडु, चीकू के फलदार पौधे लगाए। जिससे आने वाले समय में आश्रम के बच्चों को फल-फ्रुट प्राप्त हो सके। पंजाबी जागृति मंच के प्रधान दर्शन कुमार मिढ़ा ने कहा कि पौधों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। पौधों से हमें आक्सीजन मिलती है तथा पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में पौधों का बहुत अधिक महत्व है। प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल करनी चाहिए। इस अवसर पर बाल सेवा आश्रम के प्रधान वेदप्रिय ने मंच सदस्यों का आभार जताया।

मंच के महासचिव कैलाश चौधरी ने बताया कि मंच द्वारा हर वर्ष वर्षा ऋतु में पौधारोपण किया जाता है। इस अवसर पर जगन्नाथ गंभीर, कोषाध्यक्ष राधा कृष्ण चावला, सुभाष बजाज, उमाकांत शर्मा, नरेन्द्र दीवान, ओमप्रकाश दुरेजा, नरेश आहुजा, प्रधान कृष्ण कृपा जीयो गीता, मदन लाल कामरा, विनोद छाबड़ा, भारत भूषण मैहता, कृष्ण हंस, घनश्याम सनेजा, विनोद गाबा, बीके बिहारी, संजय कक्कड़, के.के वर्मा पर्यावरण विशेषज्ञ आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!