राजेश बिष्ट नए भारत का उदय
भिवानी। भाजपा के पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह भारत के हरित भविष्य, स्वच्छ ऊर्जा और आधुनिक तकनीक की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम होगा।
रीतिक वधवा ने कहा कि प्रधानमंत्री का जींद दौरा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकसित भारत-2047 के संकल्प को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ भारत की तकनीकी क्षमता, आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह उपलब्धि न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय होगी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन राष्ट्र को समर्पित करने के साथ-साथ हरियाणा को विभिन्न विकास योजनाओं की भी सौगात देंगे। इससे प्रदेश के आधारभूत ढांचे को और मजबूती मिलेगी तथा विकास को नई गति प्राप्त होगी।
इस अवसर पर बाबूलाल स्वामी, जगदीश वधवा, विजय कौशिक पालवासिया, मनीष हलवासिया, एडवोकेट संदीप यादव, अशोक दूल्हेडी, डॉ. हरीश गोस्वामी, राजीव शर्मा, सुनील यादव, निरंजन तिगड़ी, एडवोकेट राकेश वत्स, दलवीर, किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक तिगड़ी, अजीत तिगड़ी, भूपेंद्र तिगड़ी, सुरेंद्र, कृष्ण यादव, पंकज कुमार, मनीष कुमार, नवीन कुमार, हेमंत देवसरिया, ढिल्लू देवसर, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य इमरान बापोडिया, पूर्व सरपंच सुनील वाल्मीकि, डॉ. योगेश, पंकज तिलक, राजेश गाबा, धर्मेंद्र अरोड़ा, विजय अरोड़ा, अरविंद, राजन, दीपक कुमार, शिवदत्त चांदना, नरेंद्र कुमार, सनी तथा अमित कुमार सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
