राजेश बिष्ट नए भारत का उदय
भिवानी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज की शाखा सिद्धि धाम में शाखा प्रमुख राजयोगिनी बीके सुमित्रा बहन के सानिध्य में रोजाना पुण्य कर्मों के बीज बोना थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से हेल्थ कोच दीपिका अरोड़ा अपनी टीम के साथ उपस्थित रही।

जिन्होंने स्वास्थ्य संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि आज बढ़ती हुई बीमारियों पर अंकुश लगाने के लिए अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। युवा पीढ़ी फास्ट फूड की तरफ बढ़ रही है जोकि एक मीठा जहर है फास्ट फूड धीरे-धीरे हमारे शरीर को अंदर से खोखला कर रहा है। इसके साथ-साथ उन्होंने युवाओं को नशे से दुर रहने का भी संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजयोगिनी बीके सुमित्रा बहन ने कहा कि तन और मन दोनों का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। तन को अपने स्वदेशी खान-पान से तंदरूस्त किया जा सकता है लेकिन मन को अच्छे विचार दे योग द्वारा अपनी स्थिति को मजबूत बनाया जा सकता है। इसके लिए हमें प्रतिदिन एक पुण्यक्रम करना होगा जिससे सकारात्मक विचारों का आदान-प्रदान होगा। हमारी सेहत भी अच्छी होगी तथा दवाओं से निजात मिलेगी।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने का सबसे आसान व सरल उपाय है कि रोज छोटी-छोटी अच्छी आदतें अपनाना, संयम व संतुलन को बनाए रखना तथा अपने मन में सन्तुष्टता लाना है। इस अवसर पर बीके आरती, सविता, मीना, उर्मिला, बीके अन्नू, बीके बंटी, बीके नीलम, बीके पूनम, बीके ममता, बीके शारदा, बीके सुषमा, प्रवीन कुमार, मंगतराम, बीके भीम सिंह चौहान व मीडिया कॉर्डिनेटर बीके धर्मवीर आदि उपस्थित रहे।
