इतिहास संकलन समिति के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राणा राजकुमार के निधन पर भिवानी महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद धर्मवीर सिंह ने उनके निवास पर पहुंच कर किया शोक व्यक्त

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भिवानी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इकाई इतिहास संकलन समिति के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से सेवानिवृत सहायक सचिव राणा राजकुमार के निधन पर भिवानी महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद धर्मवीर सिंह ने उनके निवास पर पहुंच कर शोक व्यक्त किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम में शहीदों की जीवनी का समावेश एवं गीता को लागु करने में राणा राजकुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक के रूप में उन्होंने अपना सारा जीवन समर्पित किया।

वही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ एवं भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र कौशिक ने भी राणा राजकुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा की राणा राजकुमार ने अपने जीवन काल में हमेशा आमजन की सेवा की है। पहले हरियाणा विधालय शिक्षा बोर्ड में सेवा की है और बाद में आमजन की सेवा करने का काम किया है। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने चारणों में स्थान दें तथा परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। राणा के बड़े पुत्र रजत वधवा ने बताया की उनकी प्रार्थना सभा 14 जुलाई को पंजाबी कम्युनिटी सेंटर रामनगर कॉलोनी में होगी।

इस मौके पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड चेयरमैन शंकर लाल धूपड़, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल प्रधान, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री कृष्ण प्रणामी विश्व परिषद डॉ. मुरलीधर शास्त्री, अविनाश सरदाना, भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, मनीष गाबा, हार्दिक वधवा, अर्पित वधवा, पत्रकारिता जगत से जुड़े हए अजय मल्होत्रा, दीपक मुटरेजा, मयूर जगड़ा, अशोक कौशिक, सरदार किशन सिंह, अजय सैनी, सुमित जांगड़ा, अर्जुन दास मिढ़ा, अजय मिढ़ा, दिनेश मिढ़ा, राजेश वर्मा, राजेश शर्मा, एडवोकेट राकेश वत्स, एडवोकेट सदीप यादव, अशोक तिगड़ी, अजीत तिगड़ी,

भूपेंद्र तिगड़ी, हेमंत तंवर, पंकज शर्मा, ललित शर्मा, ललित मामूका, फार्मासिस्ट दीपक, शिवदत्त चांदना, रमेश चौधरी, गोल्डी चौधरी, सुदेश गौतम, विनोद सोनी, हलवासिया स्कूल के पूर्व प्राचार्य विमलेश आर्य, राजेश गाबा, पूर्व प्राचार्य शिलक राम, हरीरत्न शर्मा, कोच साहिल गौतम, अमित आचार्य, राजन आचार्य, गौरव कालड़ा, विवेक चौधरी, प्रेम, सतीश कुमार सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं गण मान्य व्यक्तियों ने शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!