नर्मदेश्वर महादेव आश्रम में गुप्त नवरात्रि पर धर्म महोत्सव की शुरुआत, सत्संग भवन का पूजन संपन्न; 15 जुलाई को निकलेगी भव्य शोभायात्रा : पं. आशीष उपाध्याय

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

सिकन्द्राबाद/ उत्तरप्रदेश। क्षेत्र के ग्राम भराना में गंग नहर स्थित श्री नर्वदेश्वर महादेव आश्रम पर आज रविवार को (सत्संग भवन) का विधिवत पूजन हुआ। ज्ञात हो कि यहां गुप्त नवरात्रि के शुभ अवसर पर 15 जुलाई से 21 जुलाई तक चारों वेदों की स्थापना, 1108 श्री सत्यनारायण व्रत कथा के मूल पाठ व नित्य रुद्राभिषेक एवं सत्संग कार्यक्रम होना है। 15 जुलाई को सुवह 8बजे आश्रम से भव्य सोभा यात्रा आश्रम से भराना गांव के प्रमुख मार्गो से होती हुई आश्रम तक निकाली जाएगी।

पं.आशीष उपाध्याय ने बताया कि सिकंदराबाद के प्रसिद्ध चिकित्सक यश राज हॉस्पिटल के डाक्टर नरेश शर्मा की माता जी ने आश्रम पर सतसंग भवन का निर्माण कराया है। आज वह पूरे परिवार सहित आश्रम पर आये और पूजा अर्चना की। उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे ऐसा प्रथम आश्रम होगा जहाँ चारो वेदों की स्थापना, सत्यनारायण कथा के मूल पाठ व नित्य रूद्र अभिषेक होगा।

इस अवसर पर वेद मूर्ति स्वामी फलारी महाराज, आश्रम पीठाधीश्वर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सहकार्यवाह योगेंद्र शर्मा, सिकंदराबाद खंड संघ चालक मनोज पावड़िया, कैप्टन खेमचंद, वृहम सिँह भगत, प्रमोद गिरी, धर्मेंद्र प्रधान, संजय नेता, प्रमोद महासय, पवन गुरु, रोहित, पिंटू, डिप्टी, राजू तवर, अशोक, जीते सहित वहुत से ग्राम वासी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम मे यजमान बनने हेतु आश्रम सेवा समिति से सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!