ब्रह्माकुमारीज़ ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पौधरोपण से संगोष्ठी का शुभारंभ

भिवानी। बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा गौशाला मार्केट एवं शाखा सिद्धि धाम द्वारा संयुक्त रूप से पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण के साथ हुई और उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए गौशाला मार्केट शाखा प्रमुख राजयोगिनी बीके कीर्ति बहन तथा सिद्धि धाम शाखा प्रमुख राजयोगिनी बीके सुमित्रा बहन ने कहा कि आज पर्यावरण प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है, जिसका प्रभाव मानव जीवन पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि इस समस्या का प्रभावी समाधान अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना है। पेड़-पौधे केवल पर्यावरण को शुद्ध नहीं करते, बल्कि मानव जीवन के लिए ऑक्सीजन, स्वच्छ वातावरण और प्राकृतिक संतुलन भी बनाए रखते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बीके चेतना बहन (महम) एवं बीके सुमन (महम) ने भी पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रकृति की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने सभी से पौधारोपण को जनआंदोलन बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराने का आह्वान किया।

सहित बड़ी संख्या में ब्रह्मावत्स एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखरेख करने का संदेश दिया। इस अवसर पर बीके आरती, बीके श्वेता, बीके पारस, बीके हिंदराज, बीके राजेश, बीके शांति भाई, बीके सोमप्रकाश, बीके भीम सिंह चौहान, मीडिया कोऑर्डिनेटर बीके धर्मवीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!