अवैध कैनेक्शन हटाए जाने की मांग,अधीक्षण अभियंता बोले: जल्द होगा समाधान

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

पानी की मांग को लेकर देवनगर के लोगों ने सौंपा ज्ञापन

भिवानी। देवनगर इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर पार्षद सूर्या तंवर की अगुवाई में क्षेत्र के लोगों ने पब्लिक हेल्थ विभाग के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि बुस्टर से लाइन के अंतिम छेार तक अनेक अवैध कैनेक्शन होने की वजह से पानी नहीं पहुंच रहा है। इन सभी अवैध कैनेक्शनों को हटवा कर अंतिम छेार तक पूरा पानी पहुंचाया जाए। अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।

पार्षद सूर्या तंवर की अगुवाई में क्षेत्र के अनेक लोग पब्लिक हेल्थ विभाग के कार्यालय पहुंचे। वहां पर अधीक्षण अभियंता को बताया कि बुस्टर से देवनगर के बीच में अनेक अवैध कैनेक्शन है। जिस वजह से लाइन के अंतिम छोर तक पानी ही नहीं पहुंच रहा है। जिस वक्त लाइन में पानी छोड़ा जाता है। उस वक्त एक तो पानी का प्रेशर कम होता है और दूसरा अवैध कैनेक्शनों की वजह से पानी आखिर तक पहुंच नहीं पाता। जिससे अंतिम छोर पर पड़ने वाले घरों में पानी की समस्या बनी हुई है। वे खरीद कर पीने का पानी मंगवा रहे है। जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इस बारे में कई बार अधिकारियों से शिकायत की,लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इस दौरान अधिकारी ने उनकी मांगों को जल्द ही पूरा करने के निर्देश दिए है। साथ ही नए बुस्टर का निर्माण जल्द ही शुरू करवाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर दलबीर, अशोक, सूर्या प्रधान, अर्जुन, पोनू, केशव सैनी, राहुल, विकास फौजी आदि मौजूद थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!